Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत की जनगणना - 2011

भारत की जनगणना - 2011

 भारतीय संविधान की धारा - 246 के अनुसार देश की जनगणना कराने का दायित्व संघ सरकार को सौंपा गया है। यह विधान परिषद की सातवीं अनुसूची में प्रविष्ट है। जनगणना संगठन केन्द्रीय गृहमंत्रालय के अधीन कार्यरत है।

सबसे बडा अघिरकारी भारत का महापंजीयन एवं जनगणना अधिकारी है। 2011 की जनगणना भारत की 15 वीं (स्वतंत्र भारत की 7 वीं जनगणना ) है। 

इसका आदर्श वाक्य - हमारी जनगणना हमारा भविष्य 

जनगणना 2011 के तहत देश में पहली बार राष्टीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। जिसमें देश के सभी नागरीको के कुल 15 विवरण दर्ज कराने के अतिरिक्त 15 वर्ष एवं इससे ऊपर की आयु के सभी नागरीकों को बायोमीट्रिक्स आँकडे एकत्र किये जा रहे है।

भारत में जनगणना की शुरूआत 1872 में लार्ड मेयो के कार्यकाल में हुई। भारत में नियमित जनगणना की शुरूआत 1881ई. में लार्ड रिपन के कार्यकाल में हुई थी।

स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना 1951ई. के समय जनगणना आयुक्त आर. ए. गोपालस्वामी(1949-53ई.) ।

आधुनिक विश्व में सबसे पहले जनगणना कराने का श्रेय स्वीडन को जाता है। जहाँ 1749ई. में पहली बार जनगणना करायी गयी थी। दशकीय जनगणना की शुरूआत 1790ई. में अमेरिका में हुई, 1801ई. में इंण्लैंड में जनगणना प्रारंभ हुई।

जनसंख्या का महाविभाजक वर्ष - 1921ई.

जनसंख्या का लघुविभाजक वर्ष - 1952 ई.

विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता - 11 जुलाई

देश की कुल जनसंख्या - 121.08 करोड़ 

विश्व की जनसंख्या का भारत में - 17.5प्रतिशत

भारत में पुरूषों की जनसंख्या - 58.74 करोड़(51.47प्रतिशत)

भारत में महिलाओं की जनसंख्या - 48.53%

दशकीय की जनसंख्या वृद्धि (2001- 2011) - 17.7%

जनसंख्या घनत्व - 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

लिंगानुपात - 945 महिलाएं/ 1000 पुरुषों 

भारत की साक्षरता दर - 73% 

पुरुष साक्षरता दर - 80.9%

महिला साक्षरता दर - 64.6 % 

सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य - उत्तर प्रदेश (19.98 करोड़) 

न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य - सिक्किम (6.10 लाख) 

सर्वाधिक जनसंख्या वाला केंद्र शासित राज्य - दिल्ली (1.67 करोड़) 

न्यूनतम जनसंख्या वाला केंद्र शासित राज्य - लक्ष्यदीप (64.4 7 हजार) 

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - थाणे(महाराष्ट्र 1.10 करोड़) 

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला -दिबांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश) 

सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला - उत्तर पूर्वी दिल्ली 

न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला - दिबांग घाटी (एक व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर) 

न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य - हरियाणा (879 महिलाएं प्रति एक हजार पुरुष) 

न्यूनतम लिंगानुपात वाला केंद्र शासित प्रदेश - दमन एवं दीव (618 महिलाएं प्रति एक हजार पुरुष)

सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला - माहे (पुदुचेरी 1176 महिलाएं प्रत्येक हजार पुरुष)

न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला - दमन (दमन एवं दीव 533 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) 

सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य - केरल (94 %) 

न्यूनतम साक्षरता वाला राज्य - बिहार (61.8 %) 

सर्वाधिक साक्षरता वाला केंद्र शासित प्रदेश - लक्ष्यद्वीप (92.2 8%) 

न्यूनतम साक्षरता वाला केंद्र शासित प्रदेश - दादर एवं नगर हवेली (77.65%) 

सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला - सरचीप(मिजोरम 98.76%) 

न्यूनतम साक्षरता वाला जिला - अलीराजपुर (मध्य प्रदेश 37.22 %) 

भारत की जनगणना के महत्वपूर्ण तथ्य - 

जनसंख्या की दृष्टि से 5 बड़े राज्य - 

1. उत्तर प्रदेश
2. महाराष्ट्र
3. बिहार 
4. पश्चिम बंगाल 
5. आंध्र प्रदेश

सर्वाधिक दशकीय की वृद्धि वाले राज्य

1. मेघालय
2. अरुणाचल प्रदेश
3. बिहार
4. जम्मू कश्मीर
5. झारखंड 

सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य

1. बिहार
2. पश्चिम बंगाल
3. केरल
4. उत्तर प्रदेश
5. हरियाणा

सर्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य

1. केरल
2. तमिल नाडु
3. आंध्र प्रदेश
4. मणिपुर
5. छत्तीसगढ़

सर्वाधिक साक्षरता वाले राज्य - 

1. केरल
2. मिजोरम
3. त्रिपुरा
4. गोवा
5. हिमाचल प्रदेश